पालीवाल सेल के सीवीओ नियुक्त
इससे पहले पालीवाल कार्मिक मंत्रालय में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त निदेशक थे।
अपने 29 वर्ष के सेवाकाल में पालीवाल विभिन्न वरिष्ठ एवं मध्यम पदों पर रहे हैं। पालीवाल को प्रशासन, कार्मिक प्रबंधन और नीति निर्माण के क्षेत्र में बेहतर अनुभव प्राप्त है।
पालीवाल उत्तरप्रदेश कैडर से 1981 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, उन्होंने कानपुर आईआईटी से प्रौद्योगिकी में स्नात्कोत्तर डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने 1999-2000 में ब्रिटेन के हल विश्वविद्यालय से व्यापार प्रबंधन में स्नात्कोत्तर डिग्री हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications