पाकिस्तान में विस्फोट, 4 मरे, 44 घायल (लीड-1)
इस्लामाबाद, 15 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में स्थित स्वात क्षेत्र में गुरुवार को एक बस अड्डे के बाहर व्यस्त सड़क पर हुए संदिग्ध आत्मघाती बम विस्फोट में चार लोग मारे गए और 44 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह विस्फोट मिंगोरा में हुआ, जहां सुरक्षाबल मार्च 2009 से ही आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
जिले के पुलिस प्रमुख काजी जमील ने बताया, "ऐसा लगता है कि यह एक आत्मघाती हमला था। लेकिन प्रारंभिक जांच के बाद ही हम अंतिम राय दे सकेंगे।" सैदू शरीफ अस्पताल के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मरने वालों महिला भी शामिल है।
गौरतलब है कि स्वात क्षेत्र खबर-पख्तूनख्वा प्रांत में है। एक समय यह घाटी यहां आने वाले पर्यटकों के लिए जानी जाती थी।
पाकिस्तान ने स्वात में आतंकवादियों पर विजय की घोषणा कर दी है लेकिन इस इलाके में अधिकारियों और नागरिकों को निशाना बनाकर कुछ हमले होते रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications