आरएसएस के लोग बम बनाते हैं : दिग्विजय
इंदौर प्रवास पर आए सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नांदेड मे बम के साथ चार लोगों का पकड़ा जाना, नीमच में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता की बम धमाके में मौत और कानपुर में आरएसएस से जुड़े दो कार्यकर्ताओं की मौत से यह स्पष्ट हो चुका है कि आरएसएस से जुड़े लोग बम बनाते हैं। आरएसएस की परतें अब खुलती जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि वह तो शुरु से कहते आए हैं कि सिमी के साथ बजरंग दल पर भी नजर रखे जाने की जरूरत है। यह दोनों संगठन मालवा अंचल में सक्रिय रहे हैं। समझौता एक्सप्रेस धमाके और अजमेर शरीफ में हुए विस्फोट के भी तार मालवा अंचल से जुड़े हैं। यह बात प्रमाणित हो चुकी है।
सिंह ने कहा कि जब भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संकट में होती है, तभी धमाके क्यों होते है, इस बात की जांच होनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications