फास्ट फूड में कम हुई वसा की मात्रा
ट्रांस फैट (वसायुक्त व्यंजन) का सेवन करने से लोगों में 'खराब कोलेस्ट्रॉल' की मात्रा बढ़ जाती है और 'अच्छे कोलेस्ट्रॉल' का स्तर कम हो जाता है, जिससे ह्दय संबंधी बीमारियां होने का जोखिम बढ़ सकता है।
मिन्नेसोटा विश्वविद्यालय में किए गए ताजा अध्ययन में बताया गया है कि दुनियाभर में फास्ट फूड परोसने वाली बड़ी कंपनियां लोगों की स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के प्रति जिम्मेदार हो सकती हैं।
शोधकर्ताओं ने व्यंजनों में वसा की अधिक मात्रा की जांच के लिए 18,000 से अधिक व्यंजनों के पोषक तत्वों का तुलनात्मक अध्ययन किया। इस दौरान अध्ययन में मैकडोनाल्ड्स, बर्गर किंग, वेंडी, जैक इन द बॉक्स और डेयरी क्वीन जैसी दिग्गज कंपनियों के व्यंजनों का परीक्षण किया गया।
परीक्षण के दौरान पाया गया कि मैकडोनाल्ड, बर्गर किंग, वेंडी के व्यंजनों में 1997 और 2008 के बीच वसा की मात्रा में कमी पाई गई।
अध्ययनकर्ता लीसा हारनेक कहती हैं, "शुरू में ऐसा लगता था कि कंपनियों को अपने व्यंजनों में वसा की मात्रा कम करने में समय लग सकता है। मैं इस बात से खुश हूं कि उन्होंने ऐसा कर दिखाया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications