ब्रिटेन में तीखे व्यंजनों की मांग बढ़ी
लंदन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन में तीखे और मसालेदार व्यंजनों की मांग बढ़ गई है। यहां मिर्च की बढ़ती बिक्री से यह बात बिल्कुल साफ हो जाती है।
मसालेदार व्यंजनों की बढ़ती मांग को देखते हुए यहां मिर्च पैदा करने वाले किसानों ने अपना उत्पादन बढ़ा दिया है।
ब्लूनहम के एक किसान साल्वातोरे प्रत्येक सप्ताह अपने खेतों से डोर्सेट नागा प्रजाति की करीब 10 लाख मिर्च बाहर भेजते हैं।
वह कहते हैं कि नागा प्रजाति विंडालू करी के मुकाबले करीब 20 गुना ज्यादा तीखी होती है और यह मसालों में अपना प्रमुख स्थान बना रही है।
समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' ने गुरुवार को लिखा है, "यह आश्चर्यजनक है कि कैसे ब्रिटेन में मिर्च संस्कृति विकसित हो रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications