मुलायम ने मुसलमानों से मांगी माफी
लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय से गुरुवार को सपा प्रमुख के हवाले से एक बयान जारी किया गया। बयान में मुलायम ने कल्याण सिंह का नाम लिए बिना कहा कि मस्जिद गिराने वालों का साथ लेकर उनसे बहुत बड़ी गलती हुई। इसके लिए वह मुसलमानों से माफी मांगते हैं।
बयान में उन्होंने कहा, "गत लोकसभा चुनाव के दौरान सांप्रदायिक ताकतों को केंद्र में सत्तारूढ़ होने से रोकने के लिए मुझ्झे कुछ गलत तत्वों का साथ लेना पड़ा, इससे मुसलमान भाइयों को ठेस पहुंची। अपनी गलती स्वीकर करते हुए मैं सभी लोगों खासकर मुसलमान भाइयों से माफी मांगता हूं। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनके हितों को सर्वोपरि मानते हुए उनके सम्मान की रक्षा पूरी निष्ठा से करता रहूंगा।"
यादव ने जोर देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सांप्रदायिक ताकतों को नाकाम करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुए वर्ष 1990 में संवैधानिक दायित्वों का पालन करते हुए बाबरी मस्जिद को बचाने का काम किया।
कल्याण सिंह का नाम लिए बगैर मुलायम ने कहा सपा भविष्य में मस्जिद गिराने के जिम्मेदार लोगों का साथ नहीं लेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications