गुजरात का एमसीआई से फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह
एमसीआई ने 13 जुलाई को गुजरात सरकार के एक प्रस्ताव को खारिज कर दिया था जिसमें अहमदाबाद के शोला तथा बड़ोदरा के गोतरी में सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने और पिछले साल से ही शुरू हुए के. जी. मेहता मेडिकल कॉलेज की मान्यता का नवीनीकरण करने की बात कही गई थी।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जयनारायण व्यास ने कहा कि एमसीआई के इस फैसले से राज्य के उन प्रयासों को धक्का लगेगा जिसके तहत राज्य में चिकित्साकर्मियों की कमी को ध्यान में रखते हुए मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया गया था।
व्यास ने आईएएनएस को कहा , "गुजरात को चिकित्सकों की कमी के गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। द्वितीय श्रेणी के चिकित्साधिकारियों के 3,053 पदों में 700 से अधिक पद खाली हैं। राज्य के ग्रामीण इलाकों के लिए और अधिक चिकित्सकों की जरुरत है।"
उन्होंने कहा कि राज्य के स्वास्थ्य सचिव और चिकित्सा शिक्षा निदेशक के साथ एक उच्च स्तरीय दल इस मुद्दे पर बातचीत करने के लिए पहले ही दिल्ली गया हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications