नक्सलवाद का मिलकर निकालना होगा हल : नीतीश
पटना, 15 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि नक्सलवाद एक संवेदनशील मुद्दा है। राज्य और केन्द्र दोनों सरकारों को मिलकर इसका हल निकालना होगा।
दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की दिल्ली में बुलाई गई बैठक में भाग लेकर लौटे मुख्यमंत्री ने पटना में एक बार फिर कहा कि केन्द्र सरकार बिहार की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपना काम कर रही है, जिसमें केन्द्र सरकार की सहायता अपेक्षित है।
उन्होंने कहा कि नक्सल समस्या का हल राज्य और केन्द्र सरकार को मिलकर निकालना होगा।
कुमार ने चुनावी वर्ष में केंद्रीय मंत्रियों के लागतार हो रहे बिहार दौरे पर चुटकी लेते हुए कहा कि राज्य की जनता सब कुछ समझती है। उन्होंने कहा कि राज्य में गरीबी और अभाव जरूर है परंतु यहां के लोग राजनीतिक रूप से सोचने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के दौरे से सच्चाई नहीं बदलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications