चीन की विकास दर 11.1 प्रतिशत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में यह विकास दर 3.7 प्रतिशत ज्यादा है।
साल की दूसरी तिमाही में चीन की विकास दर 10.3 प्रतिशत रही जो पहली तिमाही में अर्जित 11.9 प्रतिशत की विकास दर से कम है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन के प्रवक्ता शेंग लियुन ने कहा कि प्राथमिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले छह महीनों में चीन का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 17.28 खरब युआन (2.55 खरब डॉलर) हो गया।
उन्होंने कहा, "चीन की अर्थव्यवस्था ने साल के शुरूआती छह महीनों में बेहतर प्रदर्शन किया है।"
सरकार ने वर्ष 2010 के लिए आठ प्रतिशत आर्थिक विकास दर का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications