जिंदा है लादेन : उमर
समाचार पत्र 'द सन' से बातचीत में उमर ने गुरुवार को कहा, "मेरे पिता अभी तक जीवित हैं लेकिन मुझे यह नहीं पता कि वह कहां हैं? यदि कोई व्यक्ति मर जाता है तो उसे आप छिपा नहीं सकते।"
उमर ने कहा, "हम अब भी उनसे प्यार करते हैं। आखिर वह मेरे पिता हैं। यह एक सामान्य मानव स्वभाव है। पिता के रूप में मैं उन्हें याद करता हूं लेकिन स्वभाव से हम अलग हैं। मैं शांति चाहता हूं।"
दोहा में इस समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में उमर ने कहा, "मेरे पिता कहते थे कि अमेरिका से आने वाली अच्छी चीजों में केवल हथियार हैं-जैसे स्टिंगर मिसाइलें।"
उमर अपनी पत्नी जेना से अलग हो चुके हैं। जेना कहा करती थीं कि उमर ने अपने मस्तिष्क में ओसामा की आवाज को सुनना शुरू कर दिया था और वह सीजोफ्रेनिया से पीड़ित था।
उमर ने कहा कि वह 24 साल की सरेगेट मदर लुइस पोलार्ड से होने वाले बच्चे को ओसामा के नाम से पुकारना चाहते हैं।
उमर ने कहा, "जब यह बच्चा बड़ा हो जाएगा तो मैं उसे ओसामा के नाम से पुकार सकता हूं लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह शांतिप्रिय होगा।"
आवाजें सुनाई देने के सवाल पर उमर ने कहा, "जब कोई व्यक्ति गुस्से में होता है या दुखी होता है तो वह ऐसी बहुत सी चीजें कहता है जिसका कोई अर्थ नहीं होता। मैंने अपने मस्तिष्क में अपने पिता की आवाज को नहीं सुना लेकिन उनके बहुत सारे सपने जरूर देखे।"
सऊदी अरब में उमर का जन्म ओसामा की पहली पत्नी नाजवा से हुआ था। परिवार तो सूडान चला गया लेकिन अलकायदा नेता ने आतंकवादी समूह स्थापित करने को तवज्जो दी।
मई 1996 में वह अफगानिस्तान तोरा बोरा पहाड़ियों पर चला गया। ओसामा उमर को अपने साथ ले गया था। उमर ने वहां रायफलें और रूसी टैंक चलानी सीखी।
उमर ने कहा, "मैं उनका प्रिय बेटा था। उनका चमत्कारिक प्रभाव था। वह आपकी सोच को बदल देते हैं। लेकिन मैं अपने पिता के रास्ते पर नहीं गया।"
अप्रैल 2001 में उमर ने अफगानिस्तान छोड़ दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications