बांग्लादेश में बनेंगे नए हवाई अड्डे
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बुधवार को संसद में कहा कि एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम उनके पिता और देश की आजादी की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले शेख मुजीबुर रहमान के नाम पर रखा जाएगा।
राजनीतिक समीक्षकों का कहना है कि इस फैसले से दोबारा एक नई चर्चा शुरू हो सकती है। पिछले साल राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित 'जिया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे' का नाम बदल कर सूफी संत हजरत शाह जलाल के नाम रखा गया था।
हसीना ने कहा कि उनकी सरकार की योजना बंगबंधु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की है, जो चुनाव के समय उनकी पार्टी 'अवामी लीग' के घोषणा पत्र में था। उन्होंने प्रस्तावित हवाई अड्डा कहां बनाया जाएगा इसका खुलासा नहीं किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications