अमन का समय आ चुका है : कायरा
इस्लामाबाद, 15 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के सूचना मंत्री कमर जमां कायरा ने कहा कि समय आ गया है कि भारत और पाकिस्तान अविश्वास को दूर कर अमन कायम करें।
पाकिस्तान के तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच गुरुवार की वार्ता का उल्लेख करते हुए कायरा ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती को हमेशा बढ़ावा देने वाले खुश हैं कि दोनों देश एक बार फिर वार्ता कर रहे हैं।"
बुधवार को एक रात्रिभोज के दौरान कायरा ने भारतीय पत्रकारों से कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हैं लेकिन काफी अधिक क्षेत्र हैं जहां वे एक साथ आ सकते हैं।"
उन्होंने कहा, "शांति प्रक्रिया को वापस पटरी पर लाने के लिए यह समय भारत पाकिस्तान द्वारा शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का है। हम इतिहास से बंधे हैं और हमारा भविष्य जुड़ा हुआ है।"
उन्होंने उम्मीद जताई की वार्ता सफल होगी और क्षेत्र में शांति की एक नई संस्कृति को बढ़ावा देगी।
कायरा ने कहा कि भारत की गांधीवादी कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे के साथ भारत-पाकिस्तान संबंधों को सुधारने के लिए वह वर्ष 2004 से ही कार्य कर रहे हैं जब दोनों देशों ने समग्र वार्ता शुरू करने का फैसला किया था।
मुंबई पर नवंबर 2008 के आतंकवादी हमले के बाद यह वार्ता स्थगित कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications