क्लोरीन रिसाव : 60 बीमार, 7 की हालत नाजुक (लीड-2)

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई के शिवड़ी इलाके में स्थित मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (एमपीटी) के एक कबाड़खाने से बुधवार तड़के संदिग्ध क्लोरीन गैस के रिसाव से कम से कम 60 लोग बीमार पड़ गए जिनमें ज्यादातर छात्र हैं।

अधिकारियों के अनुसार सात लोगों की हालत नाजुक है और यहां मौजूद करीब 500 लोगों को इलाके से बाहर ले जाया गया है।

सर जे. जे. अस्पताल के डीन टी.पी. लाहाणे ने आईएएनएस को बताया, "सात लोगों की हालत नाजुक है जबकि बाकी लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी मामूली समस्याएं हैं। अब तक किसी की मृत्यु नहीं हुई है।"

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गैस का रिसाव तड़के लगभग चार बजे महसूस किया गया। इसकी चपेट में आने वालों की आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और उल्टी की शिकायत पाई गई।

घटनास्थल के निकट एल.बी.एस. कॉलेज भी है। इस वजह से इसकी चपेट में छात्र भी आ गए।

एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती कदम के रूप में गैस के सिलिंडरों पर पानी की बौछार की गई। इस स्थिति से निपटने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

ऐहतियात के तौर पर पुलिस ने यहां मौजूद करीब 500 लोगों को इलाके को खाली करने का आदेश जारी किया है।

सर जे. जे. अस्पताल में भर्ती 14 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई। बाकी लोगों में ज्यादातर की हालत स्थिर है।

एमपीटी के अधिकारियों ने बताया कि कुछ पुराने गैस सिलेंडरों से ये गैस लीक हुई है जिन्हें कस्टम के अधिकारियों ने जब्त कर लिया था।

गैस के प्रभाव को बेअसर करने के लिए अधिकारी कास्टिक सोडा हासिल करने में जुटे हैं। गैस लीक से उत्पन्न स्थिति पर राज्य प्रशासन नजर बनाए हुए है क्योंकि यह घटना दक्षिण मुंबई के उच्च सुरक्षा वाले बंदगाह के क्षेत्र में हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+