नंदी के हमलावर अभी भी फरार, सात हिरासत में

इलाहाबाद । यूपी के मंत्री पर हुआ हमला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आपको बता दें कि मंत्री गोपाल नंदी की हालत ठीक न होने के कारण उन्हें इलाहाबाद से लखनऊ पीजीआई में शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि इसी कातिलाना हमले में घायल उनके एक समर्थक राकेश मालवीय की देर रात मृत्यु हो गई। इलाहाबाद के पुलिस महानिरीक्षक सुबेश कुमार सिंह ने बताया कि इस जघन्य वारदात में हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सात लोग हिरासत में
मृतक राकेश मालवीय नंदी का समर्थक बताया गया है। वह किसी काम से मंत्नी के घर मिलने आया था। उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल पत्नकार और मंत्नी के गनर की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों का इलाज इलाहाबाद के निजी अस्पताल जीवन ज्योति में चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वालों तक पुलिस जल्दी पहुंच जाएगी।

मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं, इस घटना की जांच में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भी लगाई गई है। नन्दी पर हुए हमले में उनके निजी सचिव, एक पत्नकार और गनर समेत पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये थे। इस हमले में घायल पत्नकार और मंत्नी के अंगरक्षक जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे हैं।

एसटीएफ भी जांच में जुटी

इलाहाबाद के जिलाधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि हमले में घायल इंडियन एक्सप्रेस के पत्नकार विजय प्रताप सिंह और गनर की हालत इतनी नाजुक है कि उन्हें इलाहाबाद से कहीं और ले ही नहीं जाया जा सकता। दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मुख्यमंत्नी मायावती अपने मंत्निमंडल के घायल काबीना मंत्नी को कल देर रात लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर देखने पहुंचीं।

प्रसाद ने बताया कि पत्नकार सिंह का यकृत, अग्नाशय समेत कुछ अन्य आंतरिक अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं जबकि गनर के मस्तिष्क का एक हिस्सा बुरी तरह चोटिल हैं। आगरा से फारेंसिक प्रयोगशाला के लोगों को बुलाया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विस्फोटक किस तरह का था।

जांच के बाद ही इसका पता चल सकेगा कि विस्फोट के लिये टाइमर या रिमोट का इस्तेमाल किया गया या नहीं। अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि विस्फोट से क्षतिग्रस्त चार वाहनों को घटनास्थल से जब्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+