हरियाणा में भाई ने की भाई की हत्या

पुलिस ने बताया कि अंकुर सुरा ने रविवार को 36 वर्षीय संजीव सुरा और 32 वर्षीय सुनीता की गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी मां गिन्नी देवी इस वारदात की एक मात्र चश्मदीद गवाह हैं। उन्होंने अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की जांच कर रहे अधिकारी राम रूप ने आईएएनएस को बताया, "अंकुर ने अपने भईया-भाभी को मारने के लिए अपनी लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया था। पिस्तौल को बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। हम अंकुर को मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश करेंगे।"

उन्होंने बताया, "अंकुर ग्राउंड फ्लोर पर रहता था जबकि संजीव अपने परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहते थे। अंकुर ने रविवार रात को संपत्ति मामले में बातचीत करने के लिए संजीव को बुलाया और कमरे में प्रवेश करते ही अंधाधुंध गोली चलानी शुरू कर दी। इस दौरान बचाव कर रही सुनीता को भी गोली लग गई और दोनों की मौत हो गई।"

रूप ने बताया कि घटना के बाद अंकुर मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने मोबाइल टावर की मदद से उसका पता लगा उसे गिरफ्तार किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+