बिहार में नदियों के जलस्तर में वृद्घि, तटबंधों पर खतरा

पटना स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार कोसी और बागमती राज्य के कुछ क्षेत्रों में खतरे के निशान के ऊपर बह रहीं हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में तैनात अभियंता नवल किशोर प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि बागमती दुबाधार, चंदौली, बेनीबाद, रूनीसैदपुर में और कोसी बसुआ में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

नदियों में बढ़े जलस्तर के कारण तटबंधों पर दबाव बना हुआ है। जल संसाधन विभाग के सचिव अजय नायक ने बताया कि तटबंधों पर पानी के दबाव को देखते हुए तटबंधों पर पहले से तैनात अभियंता और होमगार्ड के जवान चौबीस घंटे निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सभी तटबंध सुरक्षित हैं।

वीरपुर बैराज पर कोसी नदी के पानी का प्रवाह मंगलवार को 11 बजे दिन में 1,59,470 क्यूसेक है। बैराज के अधीक्षण अभियंता किशोर कुमार ने बताया कि अभी कोसी में पानी और बढ़ने की संभावना है।

बागमती में जलस्तर बढ़ने से मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के 42, कटरा के 20 तथा गायघाट प्रखंड के आठ गांवों में पानी घुस गया। औराई प्रखंड के प्रभावित गांवों के लोग पलायन करने लगे हैं।

मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी आनंद किशोर ने बताया कि उन्होंने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव कार्य चलाने का निर्देश दिया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+