वियतनाम में कुत्ते के मांस की दुकानें बंद
समाचार चैनल 'फॉक्स न्यूज' के अनुसार हनोई स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ली अन तुआन ने कहा कि दो हफ्ते बाद हैजा ये मुक्ति पाने के बाद मांस बेचने की अनुमति दे दी जाएगी।
तुआन ने बताया कि दो गांवों में कुत्तों में हैजा की बैक्टीरिया पाए जाने के बाद मांस बेचने पर रोक लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बूचड़खाने भी मांस नहीं बेच रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि वियतनाम में कुत्ते का मांस बेहद पसंद किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications