नजीबुल्ला की विधवा के अंगरक्षक ने खुद को गोली मारी
नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नजीबुल्ला की विधवा फातिमा के अंगरक्षक ने सोमवार सुबह खुद के सिर में गोली मार ली। वह अस्पताल में मौत से जूझ रहा है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "सहायक उप निरीक्षक हरीश चंदर जो फातिमा के निजी सुरक्षा अधिकारी हैं, ने कामराज मार्ग स्थित अपने घर में खुद को गोली मार ली।"
अधिकारी के अनुसार चंदर को गंभीर हालत में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। 52 वर्षीय चंदर अपनी बेटी की बेरोजगारी के कारण मानसिक रूप से परेशान रहते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications