पहली बार दिखे 'जूनियर रोनाल्डो'
लंदन, 13 जुलाई (आईएएनएस)। पुर्तगाल के स्टार फुटबाल क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बेटे की पहली झलक तस्वीरों के जरिए सामने आई है। रोनाल्डो ने तीन जुलाई को खुलासा किया था कि वह पिता बन गए हैं।
'जूनियर रोनाल्डो' को पुर्तगाल के शहर अल्गार्वे के रेलवे स्टेशन पर सोमवार को देखा गया। बच्चे को उसकी कथित मां डोलोरेस अवेरो ली हुईं थी। डोलोरे के साथ उनके मित्र जोसे एंद्राद भी थे। बच्चे का जन्म 17 जून को हुआ था। डोलोरेस की ओर से अब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा गया कि वह इस बच्चे की मां हैं या नहीं।
ब्रिटिश समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार तस्वीरों से पता चलता है कि 'नन्हे रोनाल्डो' के बेटे हाथ में एक छोटा खिलौना है। कहा गया है कि बच्चे को देखने के लिए खुद रोनाल्डो भी अपनी फेरारी कार के जरिए लिस्बन से अल्गार्वे पहुंचे हैं।
बीते तीन जुलाई को 24 साल के इस फुटबालर ने यह कहकर सबको चौंका दिया था कि वह पिता बन गए हैं। उन्होंने कहा था कि वह बच्चे की मां का नाम सार्वजनिक नहीं करेंगे और उसकी परवरिश वह खुद करेंगे। रोनाल्डो के रिश्तेदारों का भी यह कहना रहा है कि वे बच्चे की मां से कभी नहीं मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications