अल्जाइमर से लड़ने में मददगार है अखरोट
वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक शोधकर्ता आभा चौहान कहती हैं कि अखरोट अल्जाइमर के प्रभाव को कम करने में मददगार हो सकता है या इस बीमारी को बढ़ने से रोक सकता है।
अध्ययन के लिए अल्जाइमर पीड़ित चूहों पर शोध किया गया था। कुछ चूहों को खाने के लिए अखरोट दिए जाते थे, इन चूहों की मानसिक क्षमता बढ़ी जबकि जिन चूहों को अखरोट नहीं मिले उनकी सीखने की क्षमता और याददाश्त तो कम हुई ही उन्हें अपने शरीर और भावनाओं को नियंत्रित करने में भी परेशानी हुई।
'अल्जाइमर्स सोसायटी' के प्रोफेसर क्लिव बालार्ड का कहना है कि अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स ज्यादा होते हैं। वैसे यह अध्ययन चूहों पर हुआ है इसलिए यह सुनिश्चित नहीं है कि मनुष्यों में भी अखरोट खाने का यही फायदा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications