अच्युतानंदन की जान लेने की गुमनाम धमकी
पुलिस सूत्रों के अनुसार फोन पुलिस नियंत्रण कक्ष में शाम लगभग 4.30 बजे आया। फोन करने वाला एक पुरुष था, जिसने अपना नाम नहीं बताया।
फोन आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस को पता चला कि कॉल मालाप्पुरम जिले में रहने वाली एक महिला के मोबाइल फोन से की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने एक जनसभा के दौरान एक व्यक्ति जबरन मंच पर चढ़ गया था, जिस पर मुख्यमंत्री मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications