मेरठ में एचडीएफसी बैंक में आग लगी
शहर के ब्रह्मपुरी इलाके में स्थित एचडीएफसी बैंक की दो मंजिला इमारत में मंगलवार सुबह आग लग गई। इसके बाद पुलिस ने आस-पास की इमारतों को खाली करवा दिया।
ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी पी.के. शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हैं। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बैंक की इमारत से सटे बिजली के एक ट्रांसफार्मर में विस्फोट होने के कारण आग लगी। आग से इमारत के बाहरी हिस्से को ज्यादा नुकसान हुआ है।
पुलिस के मुताबिक घटना के समय बैंक में गार्ड के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications