नक्सलियों ने खनन केंद्र पर हमला किया
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि नक्सलियों ने आकाश नगर इलाके में स्थित एनएमडीसी के बचेली खनन केंद्र में एक वाहन को आग के हवाले कर दिया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।
अधिकारी ने कहा कि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुठभेड़ स्थल राजधानी रायपुर से कोई 420 किलोमीटर दूर स्थित है।
ज्ञात हो कि नक्सलियों ने वर्ष 2006 में एनएमडीसी की किरंदुल में स्थित एक विस्फोटक डिपो पर हमला किया था और सीआईएसएफ के आठ जवानों की हत्या कर वहां से वे 20 टन विस्फोटक उठा ले गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications