मीरा कुमार महिला सभापतियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगी
नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार संसद की महिला सभापतियों के दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेने बुधवार को स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न के लिए रवाना होंगी। यह अपने तरह का छठा आयोजन है और 16 जुलाई से शुरू होगा। कुमार महिला सशक्तीकरण पर भी एक सत्र को संबोधित करेंगी।
सम्मेलन की शुरुआत "बाल जीवन और मातृ स्वास्थ्य पर सहस्त्राब्दि विकास लक्ष्यों, चार और पांच को हासिल करना : हम कहां खड़े होते हैं?" प्रमुख भाषण के साथ होगी।
लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद कुमार संसद के सभापतियों के तीसरे वैश्विक सम्मेलन की 18 जुलाई को आहूत तैयारी समिति की अंतिम बैठक में हिस्सा लेने के लिए जेनेवा के लिए प्रस्थान कर जाएंगी। कुमार इस सम्मेलन की तैयारी समिति की सदस्य हैं।
वहां उनके साथ राज्यसभा के उपसभापति के.रहमान खान भी बैठक में हिस्सा लेंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून भी सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में 19 जुलाई को उपस्थित होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications