कुत्ते ने चलाई गोली, मालिक घायल

समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक घायल व्यक्ति चार लोगों के उस समूह में शामिल था जिन्होंने हाल ही में एक घरेलू सूअर की हत्या की थी। वे एक वाहन में सवार हो रहे थे तभी रायफल चल गई।
घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक कुत्ते के मालिक की हालत ज्यादा गंभीर नहीं है और सौभाग्य से उनका जीवन बच गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications