'शहीद दिवस' पर घाटी में कड़े सुरक्षा प्रतिबंध
एक अधिकारी ने बताया, "एहतियात के तौर पर पूरे श्रीनगर में सख्ती की गई है ताकि असामाजिक तत्वों से जानमाल की सुरक्षा की जा सके। "
गौरतलब है कि 13 जुलाई, 1931 को महाराजा हरि सिंह के खिलाफ विद्रोह करने वालों ने श्रीनगर की सेंट्रल जेल पर धावा बोल दिया था। जेल सुरक्षाकर्मियों ने गोलीबारी की थी जिसमें कई लोग मारे गए थे। इस वजह से 13 जुलाई को कथित शहीद दिवस मनाया जाता है।
उधर, सोमवार को भी घाटी में सख्ती की गई थी। श्रीनगर में बाजार, शैक्षणिक संस्थान, बैंक और कुछ अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे। प्रतिबंधों की वजह से पुराने शहर इलाके में जनजीवन सबसे ज्यादा प्रभावित रहा।
गौरतलब है कि बीते बुधवार को श्रीनगर में सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में तीन लोगों की मौत के बाद घाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया था हालांकि हालात में सुधार के बाद कर्फ्यू हटा लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications