दिल्ली में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया, "राजधानी में हल्के बादल छाएं रहेंगे और अगले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।"
पालम में स्थित मौसम विभाग कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि हवा की वजह से मंगलवार को बारिश हो सकती है, लेकिन उसकी तीव्रता सोमवार से कम होगी।
दिल्ली में सोमवार को 51.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। इसकी वजह से शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया और यातायात जाम हो गया।
राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आद्रता 90 और 60 फीसदी के बीच दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications