पुरी में रथयात्रा के दौरान भगदड़, 1 की मौत (लीड-1)

उड़ीसा के पुरी शहर में मंगलवार को वार्षिक रथयात्रा में शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ एकत्रित हुई थी। इसी दौरान रथ यात्रा में भगदड़ मच गई। एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

यह घटना उस समय हुई जब भगवान बलभद्र के रथ को श्रद्धालु खींच रहे थे।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) अरुण सारंगी ने आईएएनएस को बताया कि महिला को एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इसके पहले जगन्नाथ मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी लक्ष्मीधर पूजापांडा ने आईएएनएस को बताया कि तय समय से एक घंटा पहले ही मंदिर से देवताओं के रथों को बाहर ले जाने का कार्यक्रम 'पहंडी' 8.20 बजे शुरू हो गया था।

बारहवीं सदी में बने जगन्नथ मंदिर से तीनों देवताओं के भव्य तरीके से सजाए गए रथ निकलते हैं। जिसे श्रद्धालु खिंचकर इससे दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित गणदेचा मंदिर तक ले जाते हैं। यह पर्व नौ दिन तक चलता है। इसके बाद उसी रास्ते से रथों को जगन्नाथ मंदिर वापस लाया जाता है।

पूजापांडा ने बताया कि सुबह नौ बजे के करीब चार लाख श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए थे। शाम तक यह संख्या बढ़कर दस लाख से अधिक हो सकती है।

नौ दिन तक चलने वाला यह त्योहार हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ महीने में मनाया जाता है।

राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सरकार ने सुरक्षा इंतजाम के तौर पर 5,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। सैकड़ों पुलिसकर्मी सादी वर्दी में भी तैनात किए गए हैं।

अहमदाबाद में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी रथयात्रा में शामिल हुए। मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री मोदी ने सुबह रथयात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह रथयात्रा अहमदाबाद की संकरी सड़कों से गुजरते हुए 22 किलोमीटर की यात्रा पूरा करेगी।

यह 133वीं रथयात्रा जमालपुर मोहल्ले में स्थित जगन्नाथ मंदिर से सुबह सात बजे शुरू हुई। मोदी ने मूर्तियों को मंदिर से निकाल कर रथ पर प्रतिस्थापित किया और रथ को एक स्वर्णिम कपड़े से साफ किया।

इस रथयात्रा में 18 हाथी और 18 ट्रक शामिल थे, जिन पर विभिन्न अखाड़े और भजन मंडलियों के लोग विराजमान थे। यात्रा शुरू होने से पहले जनजातियों ने मंदिर परिसर में पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया।

इस असवर पर मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। उसके बाद यह भीड़ रथयात्रा में शामिल हो गई। सुरक्षा के लिए 14,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+