बिहार में बारिश, गर्मी से राहत
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी में 24़ 1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। गया में 46़ 2, भागलपुर में 26़ 6 तथा पूर्णिया में 22़ 2 मिलीमीटर बारिश हुई है। राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिम चंपारण के रामनगर में दर्ज की गई जहां 105़ 2 मिलीमीटर बारिश हुई।
बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार सुबह पटना का तापमान 25़ 6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26़ 4, पूर्णिया का 26़ 1 तथा गया का 23़ 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में आसमान पर अभी भी बादल छाये हुए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने मंगलवार को बताया कि राज्य के उपर से एक टर्फ लाइन गुजर रही है। इस कारण राज्य में बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications