उप्र में मानसून कमजोर पड़ा
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में सक्रिय मानसून पश्चिमोत्तर की तरफ बढ़ रहा है। जिसकी वजह से दिल्ली में अच्छी बरसात हो रही है। ऐसी संभावना है कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून प्रवेश करेगा।
राज्य के विभिन्न इलाकों में छिटपुट बारिश तो हो रही है लेकिन धान की रोपाई के इस मौसम में किसान जिस तरह की बारिश की उम्मीद करते हैं वैसी नहीं हो रही है। सोमवार को राज्य के बलिया, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, नजीराबाद, मेरठ सहित विभिन्न जिलों में लोगों ने बारिश का आनंद लिया।
पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा इलाहाबाद में 35.6 डिग्री, कानपुर में 33.2 डिग्री, बरेली में 31.3 डिग्री, वाराणसी में 34.4 डिग्री और राजधानी लखनऊ में 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications