किशोर ने मां के 'प्रेमी' की हत्या की
समाचार चैनल 'फॉक्स न्यूज' के अनुसार यहां के ब्रोनेक्स इलाके में रहने वाले एंड्रयूस ओवालेस ने टेलीविजन का केबल काट देने की वजह से 26 वर्षीय अल्बर्ट मैथ्यू हाजरेग के सीने में चाकू घोंप दिया।
इस वारदात के बाद किशोर तीन दिन तक गायब रहा। हाजरेग निकट के एक नर्सिग होम में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था।
पुलिस के अनुसार चाकू घोंपने के बाद भी किशोर हाजरेग को पीटता रहा। इसके बाद खून से लथपथ हटरेज नीचे गिर पड़ा। बाद में उसकी मौत हो गई। ओवालेस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications