मुशीरुल हसन को शीर्ष फ्रेंच सम्मान
यह सम्मान, फ्रेंच राजदूत जेरोम बोनाफोंट, फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर प्रदान करेंगे। उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति विनय कुमार तिवारी को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।
जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व कुलपति, हसन ने राष्ट्रीय अभिलेखागार में दुर्लभ दस्तावेजों को डिजिटल रूप में तैयार करने और पुराने दस्तावेजों को संरक्षित करने में काफी मेहनत की है।
वह अभिलेखागार में ऐतिहासिक पत्रों के संग्रह को बढ़ाना चाहते हैं और हाल ही में उन्होंने निजी संग्राहकों से उनके संग्रहों के लिए अपील की है।
विनय कुमार तिवारी ने फ्रांस और भारत के बीच कई सामूहिक परियोजनाओं की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications