भारत में जन्मे युवक को अमेरिका में सजा
ओहायो की एक अदालत में न्यायधीश जेम्स कर ने सोमवार को भारत में जन्में 29 वर्षीय खलील अहमद को आठ साल चार महीने जेल की सजा सुनाई जबकि उसके 31 वर्षीय चचरे भाई जुबैर अहमद को 10 साल कैद की सजा दी गई।
ओहायो के उत्तरी जिला के अटार्नी स्टीवन एम. डेटेलबैक ने कहा, "हमारे सैनिकों या कर्मचारियों को जो नुकसान पहुंचाना चाहते हैं उनके लिए यह सजा कड़ा संदेश है। ऐसे लोगों के खिलाफ लड़ना हमारी बड़ी प्रभामिकता है।"
अदालत के दस्तावेजों के मुताबिक दोनों ने इराक और अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों को मारने के लिए एक अप्रैल, 2004 और 21 फरवरी, 2007 के दौरान रची गई आतंकी साजिशों में मदद की। दोनों ने जनवरी, 2009 में अपना जुर्म कबूल किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications