दिल्ली मेट्रो ने जीता सिविल इंजीनियरिंग पुरस्कार
नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने वर्ष 2010 के लिए खासतौर से रिकॉर्ड समय में विभिन्न अधोसंरचना परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 'आउटस्टैंडिंग सिविल इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट अवार्ड' जीत लिया है।
यह पुरस्कार अंतर्राष्ट्रीय एशियन सिविल इंजीनियरिंग कोआर्डिनेटिंग काउंसिल (एसीईसीसी) की ओर से प्रदान किया जाएगा। यह संस्था विज्ञान तथा सिविल इंजीनियरिंग एवं एशियाई क्षेत्र में स्थाई विकास से संबंधित पेशों की उन्नति और प्रसार के लिए काम करती है।
यह पुरस्कार अधोसंरचना परियोजनाओं से जुड़ी उन एजेंसियों को दिया जाता है, जो सिविल इंजीनियरिंग कार्यो की प्रगति में अनूठा योगदान करती हैं।
एजेंसी जिस परियोजना से जुड़ी हुई हो, वह परियोजना स्थानीय देश को योगदान करने वाला होना चाहिए और उसका असर अन्य एशियाई देशों या एसीईसीसी के सदस्य देशों पर होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications