आरोप मनगढंत और निराधार : श्याम जाजू

एक विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा है, मेरे खिलाफ जो समाचार प्रकाशित हुए हैं उससे मुझे एवं मेरे परिवार को अत्यंत दुख पहुंचा है। मेरे द्वारा 28 जनवरी को संसद मार्ग थाने में फर्जी पैन कार्ड की शिकायत दर्ज की गई थी। इस पर जांच कार्रवाई लम्बित है।

उन्होंने कहा कि मेरे मन में न्यायालय की कार्यवाही के प्रति पूर्ण आस्था है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं न्यायालय की गरिमा का सम्मान करते हुए हर प्रकार की जांच में अपना पूर्ण सहयोग देने हेतु तैयार हूं। साथ ही उन्होंने कहा है कि मुझे अभी तक न तो आयकर विभाग एवं न ही पुलिस के माध्यम से कोई औपचारिक नोटिस प्राप्त हुआ है।

जाजू ने कहा, "एक देशभक्त नागरिक एवं निष्ठावान राजनैतिक कार्यकर्ता के रूप में मैंने कभी भी दुबई बसने का नहीं सोचा। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि आज तक मैं कभी भी विदेश नहीं गया। इसलिए विदेश में मेरा एकाउंट होने की बात आश्चर्यजनक है। मेरा कभी किसी एस. के. इन्फोटेक कम्पनी से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रहा है तथा पूना के एचडीएफ सी बैंक में मेरा कोई भी एकाउंट नहीं हैं।"

उन्होंने कहा कि न्यायालय एवं जांच एजेंसियों को मैं पूर्ण रूप से सहयोग देने को तैयार हूं। मेरा समाचार माध्यमों से आग्रह है कि जब तक इन तथ्यों की पूर्ण सत्यता सामने न आ जाए इनको मेरे ऊपर आरोपित करना मेरे साथ अन्याय होगा। जांच के प्रारम्भ होने से पूर्व ही मेरी छवि को आरोपी के रूप में प्रस्तुत करने के प्रयास से मुझे निष्पक्ष न्याय नहीं मिल पाएगा।

गौरतलब है कि दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने सोमवार को जाजू के कथित फर्जी पैन कार्ड मामले में सुनवाई करते हुए उन्हें समन करते हुए उनके देश छोड़ने पर भी पाबंदी लगा दी है। जाजू पर तीन पैन कार्ड रखने और इनके जरिए वित्तीय अनियमितता करने का आरोप है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+