अब मैं 'प्लेब्वॉय' नहीं रहा: बर्लुस्कोनी
मिलान, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी बिंदास जीवनशैली की वजह से कई बार विवादों में आए इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का कहना है कि अब वह पहले की तरह 'प्लेब्वॉय' नहीं रहे।
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान बर्लुस्कोनी ने कहा, "मैं अब प्लेब्वॉय नहीं रहा। अब मैं 'प्ले ओल्ड' हूं।"
गौरतलब है कि वर्ष 2009 में अपनी जन्मदिन की पार्टी में कथित तौर पर यौनकर्मियों को बुलाए जाने पर वह विवाद में आ गए थे। इसके बाद उनकी पत्नी ने तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications