'शिक्षा क्षेत्र में जून में अधिकतम रोजगार वृद्धि हुई'
नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। मोंस्टर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि भारत में लगातार सातवें महीने, जून में रोजगार अवसरों में वृद्धि हुई है।
मोंस्टर ने कहा है कि शिक्षा क्षेत्र में पूर्व के महीनों की बनिस्बत पिछले महीने नौ प्रतिशत की वृद्धि के साथ मजबूत मांग देखी गई है। इसके बाद उत्पादन और विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
भारत में ऑनलाइन रोजगार मांग का मासिक विश्लेषण करने वाले मोंस्टर रोजगार सूचकांक ने कहा है, "जून महीने के दौरान सूचकांक के 27 उद्योग क्षेत्रों में से छह में और 14 पेशेवर श्रेणियों में से सात में ऑनलाइन रोजगार उपलब्धता में बढ़ोतरी हुई है।"
सूचकांक, नौकरी की मांग को, ऑनलाइन नौकरी वाली साइटों के एक बड़े प्रतिनिधि चयन के जरिए चुने गए रोजगार के अवसरों की एक नियतकालिक समीक्षा के आधार पर मापता है।
बैंकिंग, वित्त और बीमा क्षेत्र में ऑनलाइन नौकरी की मांग में जून महीने में तीन प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है।
मोंस्टर वर्ल्डवाइड के भारत में प्रबंध निदेशक , संजय मोदी ने कहा, "कई बड़े उद्योगों में और पेशेवर समूहों में दीर्घकालिक छमाही वृद्धि, रोजगार मांग में समग्र वृद्धि का संकेत करती है। यह वर्तमान समय में नौकरी चाहने वालों के लिए उत्साहवर्धक है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications