फीफा विश्व कप: अमेरिका ने स्पेन, दक्षिण अफ्रीका को बधाई दी
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता पी. जे. क्राउले ने सोमवार को कहा, "हमें फुटबाल विश्व कप का शानदार आयोजन करने पर दक्षिण अफ्रीका के लोगों को बधाई देने के साथ उनको धन्यवाद भी देते हैं। यह पहली बार था कि किसी अफ्रीकी देश ने इस बड़े खेल आयोजन की मेजबानी की। दक्षिण अफ्रीका ने खुद को साबित किया है।"
प्रवक्ता ने हॉलैंड को हराकर पहली बार विश्व कप जीतने वाले स्पेन को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, "हमें स्पेन को विश्व कप जीतने की बधाई देते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications