महाराष्ट्र से कर्नाटक जाने वाली बसें रद्द
परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम और मध्य कर्नाटक क्षेत्रों में जाने वाली बसों की सेवा मंगलवार और बुधवार को बंद रहेगी।
परिवहन विभाग ने यह फैसला हुबली-मुंबई बस जलाए जाने तथा तीन अन्य बसों पर कुछ असामाजिक तžवों द्वारा पथराव किए जाने के बाद लिया। राज्य के परिवहन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने इस बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया।
इधर, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन की एक बस को जला दिया था। बस ठाणे डिपो में खड़ी की गई थी। इस घटना में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications