हरियाणा में धान के तैयार पौधों को लगाने पर जोर
राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में पानी का स्तर घटने के बाद कृषि विभाग और किसानों को दोबारा धान के पौधे लगाने की आवश्यकता पड़ेगी।
अंबाला, करनाल, कैथल, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में पिछले हफ्ते हुई भारी बारिश और बाढ़ से धान की फसल प्रभावित हुई है।
कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, "इस समय धान का पौधा तैयार करने के लिए शायद ही समय बचा हो। कृषि विभाग धान के तैयार पौधों को आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों से हासिल करने पर जोर दे रहा है ताकि हरियाणा के किसानों को इससे मदद मिल सके। विभाग भी किसानों को तैयार पौधे ही खरीदने की सलाह दे रहा है।"
भारी बारिश और बाढ़ की वजह से तकरीबन 200,000 एकड़ कृषि योग्य भूमि प्रभावित हुई है। इन इलाकों में धान की फसल बिल्कुल बरबाद हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications