अमेरिका ने पोलंस्की की रिहाई पर चिंता जताई
पिछले दिनों स्विस अधिकारियों ने यह कहते हुए पोलंस्की को अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने से मना कर दिया था कि अमेरिकी प्रशासन की ओर से इस फिल्मकार के बारे में गलत जानकारी दी गई है। पोलंस्की पर 1977 में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी है।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पी.जे. क्राउले ने कहा कि सरकार स्विस अधिकारियों के फैसले की समीक्षा करेगी और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार पोलंस्की को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications