बस-जीप टक्कर में 6 की मौत
डिंडोरी के पुलिस अधीक्षक जी.जी. पांडे ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार को कुछ लोग जीप से कृषि प्रषिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। तभी शाहपुर थाना क्षेत्र में खानूगांव के करीब विपरीत दिशा से आ रही बस से जीप की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि नौ घायल हो गए। सभी मृतक मंडला जिले की निवास तहसील के थमनगांव के निवासी बताए जाते हैं।
इस हादसे में चार महिलाओं प्रेम बाई, सरोज बाई, समकरिया बाई व मानवती बाई के अलावा चालक राजेश की भी मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications