गिलानी को भारत-पाक वार्ता फलदायक होने की आशा
इस्लामाबाद, 13 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने मंगलवार को भरोसा जताया कि भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली मुलाकात फलदायक होगी और आगे की वार्ता का मार्ग प्रशस्त करेगी।
विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा 15 जुलाई को इस्लामाबाद की यात्रा करेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ मुलाकात के दौरान गिलानी ने कहा कि स्थगित वार्ता को बहाल करने की इच्छा दोनों देशों के लिए लाभदायक है क्योंकि पूरे क्षेत्र में विकास और समृद्धि को बढ़ाने के लिए शांति और स्थिरता ही एकमात्र रास्ता है।
प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार भारत के साथ सभी विवादों को पाकिस्तान वार्ता के माध्यम से सुलझाने का इच्छुक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications