मंत्री पर हमला करने वाले अब तक गिरफ्त से बाहर (लीड-2)
घटना की जांच कर रही विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की टीमें अभी तक किसी हमलावर को गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हो पाई हैं।
बताया जाता है कि इलाहाबाद के विभिन्न इलाकों से करीब एक दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और हमले के संबंध में नैनी इलाके से (समाजवादी पार्टी) सपा के एक नेता के घर छापेमारी की गई है, लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मामले पर कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने मंगलवार को लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एसटीएफ और एटीएस टीमें घटना की सघन जांच कर रही हैं। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
लाल ने कहा कि फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि किसी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद के मुट्ठीगंज स्थित मंत्री के आवास के बाहर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक बम विस्फोट किया गया था। हमला उस समय किया गया जब मंत्री घर से निकलकर पास में स्थित मंदिर जा रहे थे।
विस्फोट के बारे में पूछे जाने पर बृजलाल ने कहा कि ऐसी संभावना है कि विस्फोट रिमोट से किया गया हो, लेकिन अभी हम यह बात बिल्कुल पुख्ता तौर पर नहीं कह सकते। फोरेंसिक साइंस प्रयोगशाला की टीम घटनास्थल से नमूने एकत्र करके ले गई है। एक-दो दिन में उसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हम इस पर कुछ ठोस तौर पर कह पाएंगे।
उन्होंने कहा कि मौके से बरामद क्षतिग्रस्त स्कूटी(मोपेड) के चेंचिस नंबर को मिटाने का प्रयास किया गया। हमने उसे प्रयोगशाला भेज दिया है। वहां चेंचिस नंबर पता हो जाने के बाद स्कूटी के मालिक तक पहुंच सकेंगे।
मंत्री को निशाना बनाकर किए गए इस बम हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि मंत्री के अलावा चार अन्य लोग जख्मी हो गए थे। घायलों में उनके अंगरक्षक संजय और इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार विजय प्रताप सिंह की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज फिलहाल इलाहाबाद में ही जीवन ज्योति अस्पताल में चल रहा है।
बृजलाल ने बताया कि अंगरक्षक संजय और पत्रकार विजय प्रताप की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उनको बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजने की बात हो रही है।
उधर लखनऊ के संजय गांधी स्नाकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती मंत्री का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि मंत्री होश में हैं और उनकी हालत में सुधार है। एसजीपीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक ए.के.भट्ट ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि 'मंत्री पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। उनको गहन चिकित्सा कक्ष में जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया है।' भट्ट ने कहा कि संक्रमण के खतरे के मद्देनजर किसी को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications