पूर्व रेल राज्य मंत्री का पुत्र गिरफ्तार
राठवा को सोमवार रात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
मंगलवार को कानून के उल्लंघन करने के आरोप में फिर राठवा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को वडोदरा रेलवे स्टेशन पर संग्रामसिंह राठवा और उनके कुछ दोस्तों ने सीटों को लेकर आरपीएफ पर हमला किया था।
वडोदरा रेलवे पुलिस थाने के उप निरीक्षक के.आर.सोलंकी के मुताबिक इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जमानत दे दी थी। आरपीएफ ने कानून और व्यवस्था के उल्लंघन के आरोप में फिर से गिरफ्तार कर सब डिविजनल मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications