दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र की हत्या के विरोध में प्रदर्शन
खालस कॉलेज के छात्र कमल सिंह रावत की चाकू गोदकर सोमवार को हत्या कर दी गई थी। प्रदर्शनकारियों ने सोनिया विहार के प्रवीन नगर में हत्या के एक आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की।
पुलिस के अनुसार समूह में शामिल रावत के परिजनों ने आरोपी के घर में आग लगाने के पहले पत्थर फेंका और तोड़फोड़ मचाई। इस मामले में किसी व्यक्ति को अभी तक गिरफ्तार न किए जाने की वजह से वे आक्रोशित थे।
स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने इस इलाके में किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इस मामले में छानबीन जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।"
कॉलेज जाने के लिए इंतजार कर रहे कमल को चार लोग कार में उठा ले गए थे और लोहे की छड़ से उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे जख्मी हालत में उत्तरी दिल्ली के जंगली इलाके में छोड़ दिया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications