प्रधानमंत्री का सलाहकार बताने वाला गिरफ्तार
जम्मू, 13 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का सलाहकार बताने वाले एक व्यक्ति को मंगलवार को यहां वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर, कटरा में गिरफ्तार कर लिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मजेदार बात यह कि इस व्यक्ति की पहचान नई दिल्ली में फतेह नगर निवासी, मनमोहन सिंह के रूप में की गई है। वह वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहा था।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "उसने खुद को प्रधानमंत्री का सलाहकार बताया और अधिकारियों को विश्वास दिलाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस को संदेह हुआ और सच्चाई जानने के लिए इस बारे में दिल्ली पुलिस और प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क किया गया।"
पुलिस ने उस पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications