भारतीय मूल की महिला की हत्या में पति गिरफ्तार
एडमॉन्टन के पंजाबी रेडियो में ऑपरेटर के पद पर काम करने वाले सुखदेव ढिल्लन ने कहा कि कांस्टेबल सहम्बी को कनाडा बसने के दौरान उसने काफी मदद की थी। उन्होंने कहा, "यह सिख समुदाय के लिए हैरान कर देने वाली बात है। इतने ऊंचे पद पर काम करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर अपनी पत्नी की हत्या करवा दी।"
ढिल्लन ने कहा,"यह हत्या सम्मान के नाम पर की गई थी।' मुझे नहीं लगता यह कोई मामला है। हालांकि देखने में सहम्बी एक सभ्य सज्जन लगता है।'
कांस्टेबल सहम्बी (36) को पत्नी राजपिंदर सहम्बी की हत्या के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। दोनों की नौ साल पहले शादी हुई थी। गौरतलब है कि राजपिंदर की शनिवार सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
ढिल्लन ने लंदन में रह रहे सहम्बी के परिवार के कुछ सदस्यों से बात की है। दोनों के बीच पिछले कुछ सालों से रिश्ते अच्छे नहीं थे। राजपिंदर को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।।












Click it and Unblock the Notifications