कट्टरपंथी मुस्लिम समूह के कार्यालयों पर छापे
कोझीकोड स्थित 'पापुलर फ्रंट' के कार्यालय के अलावा अन्य जिलों कासरगोडा और वायनाद के कार्यालयों में भी छापे मारे गए। कोझीकोड के कार्यालय से बड़ी मात्रा में दस्तावेजों को जब्त किया गया है और पुलिस उसकी जांच कर रही है।
राज्य में बढ़ रही आपराधिक गतिविधि को लेकर विपक्ष के द्वारा सत्ताधारी वाम मोर्चा की आलोचना किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
राज्य में बढ़ रही आतंकी गतिविधियों को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाले 'यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट' (यूडीएफ) ने सोमवार को एक बैठक बुलाने के लिए सरकार से कहा था।
पिछले 10 दिनों के दौरान कन्नूर में सोमवार को एक मस्जिद परिसर में स्थित एक इमारत में हथियार पाया गया था। इसी तरह निलांबुर से शेरनोर तक चलने वाली एक रेलगाड़ी में विस्फोटक बरामद किया गया था। इससे एक बड़ी घटना को नाकाम कर दिया गया।
पुलिस ने 'पापुलर फ्रंट' के पांच कार्यकताओं को शिक्षक पर कथित रूप से हमला करने के लिए गिरफ्तार किया है और कन्नूर में दो दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications