बांग्लादेश में जेएमबी सरगना गिरफ्तार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जिला पुलिस प्रमुख मो.हुमायूं कबीर के हवाले से बताया कि जेएमबी प्रमुख अनवर आलम खोकोन को बोगरा जिले से गिरफ्तार किया गया। यह इलाका राजधानी ढाका से 200 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में है।
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पांच अन्य आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटनास्थल से भारी संख्या में हथियार और गोला बारूद और नकदी बरामद किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications